ह्वाट्सऐप पिंक से बढ़ रही धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने एंड्रॉयड यूजरों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

ह्वाट्सऐप पिंक से बढ़ रही धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने एंड्रॉयड यूजरों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली, 28 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- मुंबई पुलिस ने उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिन्होंने ह्वाट्सऐप पिंक नामक ऐप डाउनलोड किया है।

मुंबई पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, “व्हाट्सएप पिंक – एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेड अलर्ट”, साथ ही एक तस्वीर के साथ इस ऐप को डाउनलोड करने के नतीजों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया है।

तस्वीर में लिखा है, “‘अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले ह्वाट्सएप के बारे में हाल ही में ह्वाट्सएप उपयोगकर्ताओं के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।”

“यह कोई असामान्य उदाहरण नहीं है, जब जालसाज भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए जागरूक, सतर्क और चौकस रहने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।”

ह्वाट्सएप को गुलाबी रंग में डाउनलोड करने से मोबाइल फोन के सारे डाटा यह ऐप चुरा लेता है। इसमें फोन में सेव नंबरों और तस्वीरों का दुरुपयोग, वित्तीय नुकसान, आपकी साख का दुरुपयोग, स्पैम संदेश और बहुत कुछ हो सकता है।

मुंबई पुलिस ने लोगों को तत्‍काल ह्वाट्सऐप पिंक को अनइंस्‍टाल करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *