Coldest.

पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में गिरावट

श्रीनगर, 22 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहा। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में रात के तापमान में और गिरावट जारी रही। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होगी।”

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 0.2, पहलगाम में माइनस 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 13.3, कारगिल में माइनस 7.6 और लेह में माइनस 9 रहा।

जम्मू में 9.1, कटरा में 9, बटोटे में 4, बनिहाल में 4.8 और भद्रवाह में 2 न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *