आगरा में कोरोना मामलों में कमी, 18 नए मामले

आगरा, 16 दिसंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| ताजनगरी आगरा में सप्ताहभर में कोविड मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के केवल 18 नए ममाले सामने आए। सोमवार को आगरा में 24 घंटे में 31 मामले दर्ज किए गए थे।

अब तक के कुल मामलों की संख्या 9,899 है। मौतों की संख्या 169 है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 308 है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अब तक करीब चार लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

पड़ोसी जिलों फिरोजाबाद और मथुरा में भी संक्रमण की जांच की गई क्योंकि लोगों को जागरूक करने के प्रचार अभियान के अच्छे परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगरा में 500 से अधिक कोविड पॉजिटिव मामलों में होम आइसोलेशन काफी प्रभावी पाया गया।

स्वास्थ्य टीमें शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाकर लोगों की जांच कर रहे थीं।

अधिकारियों ने कहा कि एस.एन. मेडिकल कॉलेज में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाओं की बहाली ने सैकड़ों मरीजों को सभी प्रकार की बीमारियों के लिए त्वरित उपचार पाने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *