आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख के साथ एक विशेष साक्षात्कार

बीजिंग, 20 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- हाल ही में चाइना मीडिया ग्रूप ने पेइचिंग में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा, जो महामारी के बाद पहली बार होगा। बाख ने कहा कि दुनिया को खेलों से काफी उम्मीदें हैं और लोग एक साथ आने के लिए उत्सुक हैं। आईओसी सभी 206 देशों और क्षेत्रों की ओलंपिक समितियों को अगले साल के पेरिस खेलों में भाग लेने के लिए काम कर रहा है। हम न केवल दुनिया भर के एथलीटों को मैदान पर प्रतिस्पर्धा करने की कामना करते हैं, बल्कि हम यह भी उम्मीद करते हैं कि मैदान के बाहर, खेल प्रेमी, परिवार और दोस्त ओलंपिक भावना को साझा करने के लिए एक साथ आएं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक दीर्घकालिक मीडिया पार्टनर के रूप में, चाइना मीडिया ग्रूप पेरिस ओलंपिक प्रसारण कार्य की सेवा में 2000 से अधिक कर्मचारियों को भेजेगा, जबकि 1400 लोग हांगचो एशियाई खेलों का प्रसारण और रिपोटिर्ंग में भाग लेंगे।

बाख ने कहा कि आईओसी चाइना मीडिया ग्रूप के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित है, जिसने पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक के दौरान बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति एक नया ओलंपिक प्रसारण रिकॉर्ड बनाने के लिए चाइना मीडिया ग्रूप के साथ सहयोग करना चाहती है। चाइना मीडिया ग्रूप 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों की चार महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक संकेतों को बनाने की जिम्मेदारी लेगा।

ओलंपिक विरासत के विकास के बारे में बात करते हुए बाख ने कहा कि चीन ने भविष्य के मेजबानों के लिए एक मानदंड स्थापित किया है। यह केवल स्थल सुविधाओं का उपयोग नहीं है, हमने देखा है कि इन सुविधाओं को जनता के लिए खोल दिया गया है। चीनी लोगों को शीतकालीन खेलों में शामिल करके ओलंपिक खेलों की आर्थिक विरासत और खेल उद्योग को बहुत आगे बढ़ावा मिला है।

इस साल एशियाई खेलों का आयोजन पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में होगा। ओलंपिक खेलों में एशियाई खेलों का विशेष स्थान है। एशियाई खेल अब तक का सबसे बड़ा क्षेत्रीय बहु-खेल आयोजन है। एशिया भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है। हमने एशिया के जोरदार विकास और एशियाई युवाओं के बीच खेल के प्रति प्रेम देखा है। मैं हांगचो एशियाई खेलों की प्रतीक्षा कर रहा हूं और इसमें भाग लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *