टोक्यो के दक्षिण में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया

टोक्यो, 22 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| टोक्यो के दक्षिण में इजू द्वीप पर रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। जापान के मौसम विभाग ने सोमवार को ये जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप शाम 4.42 बजे आया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 किमी की गहराई पर, निजिमा और तोशिमा द्वीपों के आसपास के पानी में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *