कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली, 30 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का औपचारिक स्वागत किया। राजा सिहामोनी अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे।

उनके आगमन पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोमवार को कंबोडियाई राजा के आगमन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, भारत और कंबोडिया के बीच संबंधों को और गहरा करने का अवसर।

किंग सिंहमोनी 31 मई तक भारत में रहेंगे। वह अपने प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *