uttrakhand, rain, school

उत्तराखंड में 29 जुलाई तक होगी बारिश, चमोली के स्कूलों में छुट्टी

देहरादून, 26 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)। उत्तराखंड के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने 25 जुलाई शाम से लेकर 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। चेतावनी देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की चेतावनी के मुताबिक 26 जुलाई को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के बताया, 26 जुलाई को कुमाऊं के अधिकतर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। दो दिनों में प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बारिश की एक्टिविटी अच्छी खासी देखने को मिलेगी। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मौसम में जो भी लोग आवागमन कर रहे हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

uttrakhand, rain, school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *