“ओएमजी 2” बनाम “गदर 2″…बॉक्स ऑफिस में मचा धमाल

मुंबई,11 अगस्त (युआईटीवी)- दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और सनी देओल की “गद्दर 2 ” सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। दोनों फिल्में काफी समय से चर्चा में थी। अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को काफी कट्स के बाद ‘ए सर्टिफिकेट’ के साथ रिलीज़ करने की मंजूरी दी गयी है। जिसमें अक्षय कुमार के चरित्र में बदलाव भी शामिल है। अब शिव को उनके दूत के रूप में प्रस्तुत करना है। “ओएमजी 2” में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तो वहीं “गद्दर 2 ” से सनी देओल और अमीषा पटेल 22 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर वापसी कर पुरानी यादें ताजा कर दी।

“ओएमजी 2” परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। जिसका निर्देशन अमित राय ने किया है। परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड में अक्षय ने कृष्ण का किरदार निभाया था, जबकि अगली कड़ी में उन्हें शिव की भूमिका निभानी थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर भगवान के दूत की भूमिका में बदल दिया गया।

“गदर 2” का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। सनी देओल,अमीषा पटेल,उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर गदर सीक्वल ‘गदर 2’ है। जिसमें 1947 में बँटवारे में हुए घटनाओं को दिखाया गया था।

“गदर 2” ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जरिए पूरे भारत में लगभग 17.73 करोड़ की कमाई की,जो कि बेहद शानदार है। यह एक ब्लॉकबस्टर शुरुआत है। वहीं “ओएमजी 2” की बात है तो अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 3.50 करोड़ की ही कमाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *