चेन्नई,12 अगस्त (युआईटीवी)- भारत और मलेशिया के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 का फाइनल शनिवार रात चेन्नई में खेला जायेगा। जहाँ हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराकर भारत पाँचवीं बार फाइनल में प्रवेश किया वहीं मलेशिया ने पूर्व चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6 -2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने सेमीफइनल में अपना आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर जापान को हरा कर ट्रॉफी का प्रबल दावेदारी पेश की है। पहला क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल का नज़ारा पेश किया और भारत की ओर से आकाशदीप सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें), मनदीप सिंह (30वें) में 1-1 गोल कर स्कोर 3 -0 कर दिया। उसके बाद सुमित (39वें) ने और सेल्वम कार्थी (51वें) ने 1-1 गोल किए और भारत यह मैच 5-0 से जीतने में सफल रहा।
भारतीय टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश 300 मैच खेलने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं उनसे पहले आठ खिलाड़ी और दिलीप तिर्की (412 ),धनराज पिल्लै (339 ),बलजीत सिंह ढिल्लों (327 ),सरदार सिंह (314 ),परगट सिंह (313 ),मुकेश कुमार (307 ),बलजीत सिंह सैनी (304 ) और मनप्रीत सिंह (320 ) शामिल हैं।
