सलमान खान

शाहरुख खान और दीपिका “बिग बॉस ओटीटी 2” ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ जवान का प्रमोशन करेंगे

मुंबई,14 अगस्त (युआईटीवी)- शाहरुख़ खान और सलमान खान बिग बॉस के सेट पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जवान स्टार शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ सलमान खान के शो “बिग बॉस ओटीटी 2” ग्रैंड फिनाले में अपने फिल्म जवान का प्रमोशन करने के लिए आनेवाले हैं। विजेता ट्रॉफी के दावेदारों में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे शामिल हैं।

बिग बॉस के सेट पर टाइगर और पठान अपने प्रसंशकों का दिल चुराने के लिए तैयार है। आज रियलिटी शो “बिग बॉस ओटीटी 2” का ग्रैंड फिनाले हैं जहाँ इस फिनाले को और धमाकेदार बनाने के लिए किंग खान नज़र आने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि “बिग बॉस ओटीटी 2” के फाइनल की तैयारी पूरी हो चुकी है। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो के फिनाले में पठान के साथ दीपिका पादुकोण की मौजूदगी भी देखी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख़ खान अपनी आने वाली फिल्म जवान का प्रमोशन करने आ रहे हैं। इस दौरान ओटीटी के मंच पर सलमान,शाहरुख़ और दीपिका मज़ाक-मस्ती भी करते नज़र आएँगे।

इस शो का फिनाले जिओ सिनेमा पर 14 अगस्त यानी आज रात नौ बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। हमेशा की तरह बिग बॉस ओटीटी 2 भी सफल सीज़न रहा है लेकिन इस बार फिनाले काफी मज़ेदार और धमाकेदार होने वाला है। विजेता ट्रॉफी के दावेदारों में एल्विश यादव,अभिषेक मल्हान,पूजा भट्ट,मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे शामिल हैं। अब इन पाँच में से कोई एक बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है और वो कौन होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *