सैन फ्रांसिस्को,20 सितंबर (युआईटीवी)- मेटा (फेसबुक )ने तीन वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम बंद करने का फैसला लिया है। जिसकी किसी भी तरह की कोई स्पष्टीकरण उपयोगकर्ता को नहीं दी गई है। तीन वर्चुअल रियलिटी गेम जो मेटा ने बंद करने की पेशकश की है,वह है डेड एंड बरीड, डेड एंड बरीड टू और बोगो।
इस मामले में मेटा का कहना है कि इन वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम्स के मालिकों को ईमेल के माध्यम से सूचना दे दिया गया है और बता दिया गया है ,कि 15 मार्च 2024 को इन गेम्स के लिए समर्थन समाप्त कर दिया जाएगा। गेम्स मालिकों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि 15 मार्च 2024 से डेड एंड बरीड समर्थित नहीं होगा और यही बताने के लिए हम आपसे संपर्क कर रहे हैं। साथ ही इसमें यह भी संदेश दिया गया है कि आप रिफ्ट, रिफ्ट एस, या क्वेस्ट (लिंक के माध्यम से) उपकरणों पर यह गेम 15 मार्च 2024 तक रात 11:59 तक जारी रख सकते हैं।

2016 में डेड एंड रिलीज हुई थी। जिसमें बंदूकधारियों और भूतों से भरी दुनिया में कदम रखा जाता है। इस अनोखे वीआर अनुभव को प्रदान करने के लिए ओकुलस स्टूडियो के साथ मिलकर काम किया है।
मई 2019 में डेड एंड बरीड टू को लॉन्च किया गया। जो एक तेज गति वाला मल्टीप्लेयर शूटर है जो अलौकिक वाइल्ड वेस्ट में स्थापित है।
बोगो वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम को भी 2019 मेटा क्वेस्ट पर जारी किया गया था। बोगो एक छोटा ओकुलस क्वेस्ट अनुभव है जिसमें एक स्केलिंग खेल क्षेत्र की सुविधा है। इसमें यूजर्स को एक आभासी पालतू जानवर पालने और उसके देखभाल करने की सुविधा देता है।
