हांगझोऊ,27 सितंबर (युआईटीवी)- 19 वें एशियाई गेम्स 2023 में भारत ने घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया है। 40 साल के बाद भारत ने घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीत स्वर्णिम युग की शुरुआत करने का पहल किया है। भारतीय खिलाड़ी 19 वें एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारत के अनुश अग्रवाल,हृदय विपुल छेड़ा,सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृति सिंह चौकड़ी ने एशियाई गेम्स 2023 के घुड़सवारी के ड्रेसाज टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इस इवेंट में भारतीय चौकड़ी ने 209.205 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले भारत ने चार दशक पहले 1982 में जब एशियाई खेल भारत के नई दिल्ली में आयोजित किया था,स्वर्ण पदक हासिल किया था। ये स्वर्ण पदक व्यक्तिगत स्पर्धा,टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत टेंट पेगिंग में आए थे। 1982 एशियाई खेल के बाद ये स्पर्धाएँ फिर से आयोजित ही नहीं किए गए।

घुड़सवारी के ड्रेसाज टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय चौकड़ी ने असंभव को संभव कर दिखाया है। क्योंकि किसी को भी इस इवेंट में भारतीयों के जीतने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन भारतीय चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया। 19वीं एशियाई खेल चीन के हांगझोउ में खेला जा रहा है। उसमें घुड़सवारी के टीम स्पर्धा में सुदीप्ति हजेला ने चिंस्की पर सवार होकर 66.706 अंक अर्जित किए ,दिव्यकृति सिंह जो एड्रेनालिन फ़िरफोड पर सवार थे उन्होंने कुल 68.176 अंक हासिल किए,हृदय विपुल छेड़ा केमक्सप्रो एमराल्ड पर सवार होकर 69.941अंक अर्जित किए और अनुश अग्रवाल एट्रो पर सवार होकर 71.088 अर्जित किए।
घुड़सवारी के ड्रेसाज टीम स्पर्धा बेहतरीन तीन खिलाड़ियों के अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाता है। इसलिए दिव्यकृति सिंह जो एड्रेनालिन फ़िरफोड पर सवार थे,हृदय विपुल छेड़ा जो केमक्सप्रो एमराल्ड पर सवार थे और अनुश अग्रवाल जो एट्रो पर सवार थे के कूल अंकों के आधार पर (209.205) परिणाम घोषित किया गया। 204.882 अंक के साथ चीन रजत पदक और 204.852 अंक के साथ हांगकांग कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम का घुड़सवारी के ड्रेसाज टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना खेलों के इतिहास में पहला मौका है। इससे पहले भारत ने इस स्पर्धा में 1986 में कांस्य पदक जीता था। भारत ने
2018 में हुए एशियन गेम्स के घुड़सवारी में भारत ने दो रजत पदक जीते थे। जिसमें एक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में फवाद मिर्जा ने जीता था और दूसरा एक टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता गया था।
