एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” और सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” का टीजर रिलीज तारीख आई सामने

मुंबई,26 सितंबर (युआईटीवी)- सलमान खान के प्रशंसक को “टाइगर 3” के टीज़र का काफी लंबे समय से और बेसब्री से इंतजार है।

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है,तब से उनके फैंस को इस फिल्म के टीज़र का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन मेकर्स ने एक पोस्टर के अलावा कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं किया है।

सूत्रों के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि 27 सितंबर से टाइगर 3 मेनिया की शुरुआत हो सकती है और इसी बीच उसका टीज़र भी लॉन्च हो सकता है। लेकिन इसी बीच सलमान खान एक और बड़ा धमाल कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सलमान खान,करण जौहर के साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म की घोषणा कर सकते हैं और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ समय पहले जो सलमान खान की एक बाल्ड अवतार नजर आया था, ये उसी फिल्म के लिए था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह खबर है कि शेरशाह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर विष्णुवर्धन ही सलमान की आगामी फिल्म को भी डायरेक्ट करेंगे।

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 27 सितंबर को “टाइगर 3” का टीज़र लॉन्च किया जाए। 28 सितंबर को यानी कि रणबीर कपूर के बर्थडे के दिन ही उनकी फिल्म एक “एनिमल” का टीज़र आनेवाला है। जहाँ एक ओर भाईजान सलमान की फिल्म “टाइगर 3” दिवाली में सिनेमाघरों में आनेवाली है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” दिसंबर में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *