Pic Credit - IANS Twitter

महिला 4 गुणा 400 रिले रेस में भारत ने जीता रजत

हांगझोऊ,5 अक्टूबर(युआईटीवी)- 19वें एशियाई खेलों में भारत ने महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता। महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले में भारत की ओर से विथ्या, ऐश्वर्या, प्राची और सुभा की चौकड़ी ने हिस्सा लिया। भारतीय महिलाओं की इस टीम ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में 3:27.85 के समय से रजत पदक अपने नाम किया।

उन्होंने अपने गेम्स रिकॉर्ड को भी सुधार करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। 2018 के एशियाई खेल जो इंडोनेशिया में आयोजित किया गया था,उसमें उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार रजत पदक तो जीता है लेकिन भारतीय टीम ने नया रिकॉर्ड 3:27.85 बनाया है।

महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक बहरीन की चौकड़ी मुना साद एस, ओलुवाकेमी मुजिदत, जेनब मौसा अली और सलवा ईद नासेर ने जीता। बहरीन की इस चौकड़ी ने 3:27:65 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय चौकड़ी विथ्या, ऐश्वर्या, प्राची और सुभा बहरीन की चौकड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *