मुंबई,5 अक्टूबर(युआईटीवी)- आगामी फिल्म ‘गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न’ जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना ‘हम आए हैं’ का टीजर जारी कर दिया गया है।
फिल्म ‘गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न’ के गाना ‘हम आए हैं’ में अभिनेता टाइगर और अभिनेत्री कृति ने सेंसेशनल डांस किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि गाना ‘हम आए हैं’ को आज 5 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इसमें अभिनेता टाइगर और अभिनेत्री कृति के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार दिखाई गई है।
गाने का टीज़र इंफ्लूएंसर्स के बीच ट्रेंड आम फ्रेज “वो आ रहे हैं” का भी जवाब है। इस फ्रेज के पीछे की मिस्ट्री आखिरकार सुलझ गयी है।
प्रशंसक के बीच फिल्म के टीजर ने उत्सुकता को बढ़ा दी है। ‘गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न’ भारतीय हिंदी भाषा की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। जो एक्शन शैली को हिंदी सिनेमा में फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
इस फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है। कंगना रनौत-स्टारर ‘क्वीन’ के निर्देशन के लिए विकास बहल जाने जाते हैं।
इस फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के तहत गुड कंपनी के तहत निर्मित किया गया है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया है।
फिल्म ‘गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न’ में मुख्य किरदार में अभिनेता टाइगर श्रॉफ,अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएँगे।
फिल्म ‘गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 20 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।
