अहमदाबाद, 14 अक्टूबर(युआईटीवी)- भारत-पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले के बारे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम के पास हीरो बनने का सुनहरा मौका है। इस मैच में पाकिस्तान टीम अच्छा प्रदर्शन कर और जीत हासिल कर हीरो बन सकता है। भारत-पाकिस्तान के मध्य होने वाले मुकाबले को लेकर चल रहे काफी प्रचार और दबाव के बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ऐसी प्रतिक्रिया दी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टेडियम में गिना जाता है। उम्मीद जताया जा रहा है कि,इस स्टेडियम करीब 1,32,000 की भारी संख्या में प्रशंसक भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इस मैच से पूर्व कहा कि,” ईमानदारी से कहूँ तो,यह सच है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच एक बड़ा मुकाबला है। मैंने अपनी टीम से कहा है कि वो सब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हमारा विश्वास है कि इस मुकाबले में हम एक खिलाड़ी के रूप में और एक टीम के रूप में अपनी पूरी जान झोंक देंगे। ”
“इस मुकाबले में प्रमुख बात खुद पर विश्वास करना और हमारी योजनाओं को सफलतापूर्ण लागू करना है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बड़ा स्टेडियम है और प्रशंसक भी बहुत सारे आ रहे हैं। इसलिए हमारे पास एक सुनहरा अवसर है कि प्रशंसकों के समक्ष हम अच्छा प्रदर्शन करें और उनके सामने हीरो बन कर अपनी काबिलियत साबित करें।”
एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत-पकिस्तान के आमने-सामने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो भारत से पाकिस्तान 73-56 से आगे है। लेकिन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप,जहाँ 50 ओवर के मैच खेले जाते हैं, तो वहाँ भारत,पाकिस्तान से आगे है। भारत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान खिलाफ 1992 से लेकर अब तक सात मुकाबले खेले हैं और सभी सात मुकाबलों में जीत हासिल की है।
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, ” मैं अपना ध्यान अतीत पर केंद्रित नहीं करता। बल्कि भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करता हूँ। जो भी रिकॉर्ड बनते हैं,वो टूटने के लिए ही बनते हैं। कई रिकॉर्ड हैं,जो अतीत में बने हैं और बाद में टूटे हैं। मैं भी रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करता हूँ और इस हार के सिलसिले को भी तोड़ने की पूरी कोशिश करूँगा। ”
“मेरा मानना है कि मेरी टीम ने जिस प्रकार से पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है,वैसा ही अच्छा प्रदर्शन मेरी टीम अगले मैचों में भी करेगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम यह कर सकते हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ हम मैदान में जाएँगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”
आज होने वाले मुकाबले में में टॉस और ओस की महत्ता पर बाबर आजम ने कहा कि आज के मैच में टॉस और ओस महत्वपूर्ण कारक होंगे। क्योंकि अब तक जितने भी मैच हमने देखे हैं, उन सभी में टॉस महत्वपूर्ण रहा है। पिच रोशनी के तहत अच्छा व्यवहार करती है।
