मुंबई, 14 अक्टूबर (युआईटीवी)- अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहुचर्चित भूमिका सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ की भूमिका में नजर आएँगे। उन्होंने शेयर कर बताया है कि टाइगर दुश्मनों की सेना का मुकाबला अपने एक हाथ से कर सकता है।
अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड स्पाई-यूनिवर्स से फिल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर का संबंधित है। “टाइगर 3” ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट हैं। जिसका ट्रेलर 16 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। सलमान का अलग लुक इस ट्रेलर से देखने के लिए मिलेगा।
सलमान ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि ” एक्शन रॉ ,’टाइगर 3′ में रियलिस्टिक लेकिन शानदार है। टाइगर फ्रेंचाइज के बारे में मुझे जो सबसे अच्छी बात लगती है,वह यह है कि हीरो को दुश्मनों की सेना का मुकाबला अपने एक हाथ से करता दिखाया गया है,जो लार्जर-दैन-लाइफ के रूप में हीरो को एक हिंदी फिल्म में प्रस्तुत किया गया है। वह अपने आसपास के सभी दुश्मनों का खात्मा करने तक लड़ सकता है। वह दुश्मनों का खात्मा करे बिना हार नहीं मान सकता है।”

उन्होंने आगे बताया कि ” वह हर चुनौतियों का सामना निडर होकर,डटकर करता है। जो इस फिल्म में उसकी वीरता को दर्शाता है। वास्तविक जीवन में जैसे टाइगर अपने शिकार करते समय किसी से कभी डरता नहीं है और ना ही वह पीछे हटता है,वैसे ही इस फिल्म में सलमान खान का किरदार टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ कभी पीछे नहीं हटता है और ना ही डरता है।”
” टाइगर का किरदार जो मैं इस फिल्म में निभा रहा हूँ ,वह लड़ाई से कभी भी पीछे नहीं हटता है। हमेशा अपने देश के लिए तैयार रहता है और अपनी आखिरी सांस तक हार नहीं मानता है।”
फिल्म ‘टाइगर 3’ मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है,इंटरनेट पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर हलचल मची हुई है। यह फिल्म टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है,जो अपने अगले चैप्टर का खुलासा करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड स्पाई-यूनिवर्स की अब तक फिल्में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि जिस तरह से बड़े पर्दे पर टाइगर को वाईआरएफ ने प्रस्तुत किया है,वह मुझे बहुत पसंद है। दर्शकों को इस प्रस्तुतीकरण ने आकर्षित किया है। दर्शक एक्शन में टाइगर को देखना पसंद करते हैं। अब तक के सबसे बेहतरीन और गंभीर एक्शन सीक्वेंस इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर मेरे सभी दर्शकों को पसंद आएगा।”
इस दिवाली के मौके पर ‘टाइगर 3’ रिलीज होने के लिए तैयार है और दर्शकों तथा सलमान के प्रशंसकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
