नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (युआईटीवी)- रविवार को विश्व कप 2023 का मुकबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है। इस पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम से आग्रह किया है कि भारतीय टीम को हराकर उनकी पार्टी खराब करनी है। क्योंकि भारतीय टीम विश्व कप 2023 के अपने सभी मैच जीत कर एकमात्र अजेय टीम बनी हुई है। भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जहाँ भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं तो वहीं इंग्लैंड टीम की अगुवाई जोस बटलर कर रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है और सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। लेकिन इंग्लैंड की टीम अभी भी नासिर हुसैन को एक प्रभावशाली टीम लगती है,जिसे एशेज से आगे बढ़कर अपनी क्षमताओं को दिखाने की जरुरत है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम के बारे में कहा कि,” टीम के सभी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं उन दकियानूसी बातें करने में विशेषज्ञ नहीं हूँ,जहाँ सिर्फ पदक जीतने के लिए खेलने की बात की जाए। लेकिन अब समय आ गया है कि इंग्लैंड को अब यही करना है। रविवार को उन्हें लखनऊ जाना है और भारत को पहली हार देकर उनकी पार्टी खराब करनी है। द डेली मेल के लिए अपने कॉलम में नासिर हुसैन ने लिखा कि, ” भारत और दुनिया को याद दिलाएँ कि वे कितने महान क्रिकेटर थे और अब भी हैं।”
जब इंग्लैंड टीम श्रीलंका से हार गई थी,तब इंग्लैंड के सफेद गेंद क्रिकेट दृष्टिकोण पर नासिर ने सवाल उठाते हुए “इंग्लिश टीम के एक युग का अंत” कहा था। साथ ही उन्होंने आग्रह किया था कि इंग्लिश टीम को अब बाहर निकल जाना चाहिए और उन्हें व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
स्काई स्पोर्ट्स को हुसैन ने बताया कि, “अपने सफेद गेंद के इतिहास के कुछ महानतम खिलाड़ियों के विषय में हम बात कर रहें हैं,लेकिन यह उनमें से कुछ के लिए बहुत दूर का पुल साबित हुआ है।”
नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम में बदलाव करने के बारे में कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इंग्लिश टीम के एक युग का अंत हो रहा है। इसलिए टीम में बदलाव करना जरुरी हो गया है।
लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड और मेजबान भारत का मुकाबला होने वाला है।
