अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने रणवीर को डेट न करने की वजह बताई

मुम्बई, 28 अक्टूबर (युआईटीवी)- फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो के आठवें सीजन में सबसे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को आमंत्रित किया गया था। जिसमें रणबीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से पहली बार मिलने की कहानी साझा की थी। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका कॉफी विद करण का पुराना क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अनुष्का शर्मा से पहली बार मिलने की कहानी बता रहे हैं। अनुष्का और दीपिका से मिलने की रणवीर की दोनों कहानी एक जैसी ही है। जिसको लेकर अब रणबीर सिंह खूब ट्रोल किए जा रहे हैं।

इसी बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी एक पुराना क्लिप बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ डेट न करने की वजह बताई है। अनुष्का शर्मा ने कहा था, “अगर आप रणवीर और मुझे अच्छे से जानते हो। अगर लोग हमें अच्छे से जानेंगे,तो उन्हें पता चलेगा कि हम दोनों बहुत अलग इंसान हैं। हमारा रिश्ता बहुत अस्थिर है। हम एक दूसरे की जान ले सकते हैं। मैं सीरियस हूँ। मैं उसका सिर काट सकती हूँ और वह मेरा। यदि हम रिलेशनशिप में आए तो दो अलग चीजें चाहेंगे।”

रणवीर- दीपिका
रणवीर- दीपिका

उन्होंने आगे बताया वह बहुत क्रियात्मक (प्रैक्टिकल) हैं,लेकिन मैं नहीं हूँ। मैं उन्हें पसंद करती हूँ। वह आकर्षक (अट्रैक्टिव) हैं,मगर मैं किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती हूँ,जो मुझे शांत रखें। नहीं तो वह अच्छी रिलेशनशिप नहीं होगी।

फिल्म बैंड बाजा बारात मेंअनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने साथ में काम किया था और उसे समय उनके रिलेशनशिप में होने की खबर खूब सामने आ रही थी। हालाँकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई।

कॉफी विद करण में गॉसिप तो होती ही है। साथ-ही-साथ फिल्मी सितारों की कहानी भी सुनने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इसके खूब चर्चे भी होते हैं। पुराने क्लिप वायरल होते हैं और कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स इन फिल्मी सितारों को आईना भी दिखाते हैं। इसीलिए आज रणवीर सिंह खूब अपने बयान को लेकर खूबट्रोल किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *