फिल्म "टाइगर 3" पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)

शाहरुख खान के अपीयरेंस को सलमान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ में रखा जाएगा सीक्रेट

मुंबई,31 अक्टूबर (युआईटीवी)- सलमान स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ के रिलीज होने तक सुपरस्टार शाहरुख खान के अपीयरेंस को सीक्रेट रखने की योजना है।

सुपरस्टार शाहरुख खान के अपीयरेंस को यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ में सरप्राइज रख रहे हैं।

इस बारे में एक सूत्र ने जानकारी दी है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म की योजना के अनुसार शाहरुख की फिल्म ‘टाइगर 3’ में उपस्थिति सबसे बड़े हाइलाइट्स प्वाइंट्स में से एक है। इस बड़े क्षण (मोमेंट) का वही दर्शक आनंद ले सकता है,जो ‘टाइगर 3’ का टिकट खरीद कर फिल्म देखने जाएगा। फिल्म रिलीज से पूर्व किसी-भी प्रकार का कोई छवि (इमेज),वीडियो इत्यादि जारी नहीं किया जाएगा।

फिल्म ‘पठान’ में जिस प्रकार से सलमान खान की अपीयरेंस को सरप्राइज रखा गया था,ठीक उसी प्रकार से शाहरुख की भूमिका को भी फिल्म ‘टाइगर 3’ में सीक्रेट रखा जाएगा।

आगे वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के बारे में खुलासा करते हुए सूत्र ने बताया कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने देश की सबसे बड़ी थिएटर फ्रेंचाइजी बना दिया है। वाईआरएफ ने फिल्म की हर बीट को रहस्यमय बना रखा है,ताकि जब ये स्पाई फिल्म रिलीज हों तो सिनेमाघर उत्साह और जोश से भर उठे।

फिल्म "टाइगर 3" पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)
फिल्म “टाइगर 3” पोस्टर (तस्वीर साभार सलमान खान इंस्टा)

आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि भारत के लोगों के लिए सबसे बड़े एक्शन शो के रूप में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स खड़ा हो। इसलिए जो भी सरप्राइज और गोपनीयता है,वह लोगों के सामने सिनेमाघरों में ही पेश किए जाएँगे।

12 नवंबर,रविवार को दिवाली के अवसर पर ‘टाइगर 3’ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। दर्शकों तथा सलमान के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *