निजी परिवहन

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पार्किंग शुल्क दोगुना किया

नई दिल्ली, 14 नवंबर (युआईटीवी)- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) बढ़ते वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी हद तक बढ़ गया,जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया जा रहा है। ताकि निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम किया जा सके। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए मौजूदा पार्किंग शुल्क (ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों) को दोगुना करने का निर्णय लेते हुए,इसे इसे लागू करने का फैसला लिया है और यह 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा।

एक अधिसूचना सोमवार को जारी किया गया है,जिसके अनुसार यह बताया गया है कि, ” वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को एक वैधानिक निर्देश जारी किया है,जिसमें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के संशोधित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से लागू करना शामिल है।

सीएक्यूएम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के संशोधित कार्यक्रम (चौथे चरण) को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए वैधानिक निर्देश जारी किए, जिसमें पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रावधान शामिल था। ताकि निजी परिवहन को हतोत्साहित किया जा सके। यह वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया गया एक सकारात्मक पहल है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने यह फैसला लिया है कि पार्किंग शुल्क को दोगुना कर दिया जाए। इसलिए इसे 31 जनवरी 2024 तक के लिए लागू कर दिया गया है। यह शुल्क मौजूदा दर से दोगुना तक बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *