हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2024 : हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौटने की संभावना

नई दिल्ली,25 नवंबर (युआईटीवी)- आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आ सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2015 से अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी। अब यह संभावना जताई जा रही है कि वे अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को अलविदा कह कर अपने पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट सकते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार,एक नकद के तहत सौदा किया जाएगा। जिसमें वेतन के रूप में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपये (लगभग 1.8 मिलियन डॉलर) देगी। इसके साथ ही एक अज्ञात ट्रांसफर फी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को भी देना होगा। ट्रांसफर फी का 50 प्रतिशत हार्दिक पांड्या को मिलेगा।

हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौटने की बात सही है या अफवाह अभी तक इस पर कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं की है। लेकिन इन अफवाहों के बाद गुजरात टाइटंस से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया कि वे हार्दिक को खोना नहीं चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने पिछले दो सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह डील हो जाती है तो यह संभवत: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी।

मुंबई के पास पिछली नीलामी के पश्चात सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 डॉलर) बचे थे। इसलिए अभी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती पैसे की है।

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या
एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या

फ्रेंचाइजी को आगामी नीलामी के लिए अपने पर्स में 5 करोड़ रुपये (लगभग 600,000 डॉलर) अतिरिक्त मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि यदि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को अपने टीम में शामिल करना चाहता है,तो मुंबई इंडियंस को इसके बदले अपने किसी और खिलाड़ी को रिलीज करना होगा।

आईपीएल 2022 का खिताब हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को दिलाया था। आईपीएल 2022 का फाइनल गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मध्य खेला गया था। जिसमें हार्दिक पांड्या को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया था। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया था। आईपीएल 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें हार्दिक की टीम गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे। हार्दिक के नेतृत्व में टाइटंस दोनों सीज़न में लीग चरण में अंक तालिका में शीर्ष पर रही।

हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के साथ दो सीज़न तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने 30 पारियों में 833 रन 41.65 की औसत और 133.49 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाया। साथ ही उन्होंने 11 विकेट 8.1 की इकोनॉमी से लिए। फिलहाल अभी हार्दिक घायल हैं। उन्हें भारत के वनडे विश्व कप अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *