नई दिल्ली,29 नवंबर (युआईटीवी)- राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बुधवार सुबह को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब स्तर 318 पर रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से चार डिग्री अधिक है।
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। साथ ही बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है,जिससे बूंदाबांदी भी हो सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक,आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता बुधवार सुबह 9 बजे बहुत खराब श्रेणी में पहुँच गई। पीएम 2.5 का स्तर 364 पर और पीएम 10 का स्तर 284 पर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि कार्बन डाईऑक्साइड (सीओ) मध्यम श्रेणी में 105 के साथ रहा। वहीं एनओ2 का स्तर संतोषजनक 52 पर था।

पीएम 2.5 का स्तर 334 बवाना स्टेशन पर दर्ज किया गया,यह भी बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है। जबकि यहाँ का पीएम 10 मध्यम श्रेणी में 161 तक पहुँच गया और सीओ का स्तर संतोषजनक 90 पर था।
एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन द्वारका सेक्टर-8 में पीएम 2.5 का स्तर 375 दर्ज किया, यह भी बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है। जबकि यहाँ का पीएम 10 का स्तर 248 के साथ खराब पर ही था और सीओ मध्यम श्रेणी में 102 पर था।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा पर पीएम 2.5 का स्तर 358 पर रहा। यह भी एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है और 236 पर पीएम 10 का स्तर था,जो खराब श्रेणी में था। जबकि सीओ मध्यम श्रेणी में 103 पर दर्ज किया गया है।
ओखला फेज-2 में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जहाँ पीएम 2.5 का स्तर 338 दर्ज किया गया,तो पीएम 10 का 305 दर्ज किया गया और सीओ को मध्यम श्रेणी में 131 दर्ज किया गया।
