जेरूसलम,1 दिसंबर (युआईटीवी)- गाजा युद्धविराम आज समाप्त हो रहा है और इजराइल ने 30 और फिलिस्तीनी कैदियों को जेल से रिहा किया है। इस बात की पुष्टि इजरायली जेल सेवा की ओर से किया गया है। युद्ध विराम को 24 घंटे के लिए बढ़ाए जाने के पश्चात यह आज शुक्रवार को समाप्त हो रहा है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक,जिन फिलिस्तीनी कैदियों को जेल से रिहा गया है है,उनके नाम नहीं बताए गए हैं।
कैदियों की रिहाई की कोई भी पुष्टि अभी तक हमास या आतंकवादी समूह से संबद्ध मीडिया द्वारा नहीं की गई है।
अमेरिका,कतर और मिस्र की मध्यस्थता से शर्तों के तहत इज़रायल-हमास संघर्ष विराम संभव हो पाया था। इन शर्तों के मुताबिक प्रत्येक इज़रायली बंधक की रिहाई के लिए इज़रायल को तीन फ़िलिस्तीनियों को रिहा करना था।
इज़रायल-हमास संघर्ष विराम को सातवें दिन तक बढ़ाए जाने के लिए बातचीत चल रही थी। यह वार्ता तनावपूर्ण हो गया,किन्तु अंततः इजरायली सरकार ने लंबी खींचतान के पश्चात हमास द्वारा दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और आठ नए इजरायली बंधकों को गुरुवार को रिहा किया।
इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि, ” उनकी सरकार अभी इजरायली क्षेत्र में वापस आए छह नागरिकों गले लगाती है। वे देश में लौट आए हैं,इसकी सूचना अधिकारियों द्वारा उनके परिवारों को दे दिया गया है।
इज़राइल सरकार का कहना है कि, “सभी लापता लोगों और बंधकों को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है। हम अपने सभी बंधकों और लापता लोगों के घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं ।”
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7 बजे संघर्ष विराम पुनः समाप्त होने वाला है।
युद्धविराम नहीं बढ़ाए जाने की स्थिति में अपनी सेनाओं से हमास की सैन्य शाखा ने “उच्च युद्ध तत्पर” रहने के लिए कहा है।
जब से युद्ध विराम शुरू हुआ था,से लेकर अब तक 86 इजरायलियों,240 फिलिस्तीनियों और 24 विदेशी नागरिकों को रिहा किया गया है।
