एलपीजी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ें,आज से देशभर में नए दाम लागू हुए

नई दिल्ली,1 दिसंबर (युआईटीवी)- कमर्शियल (वाणिज्यिक) एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिर से बढ़ गई है और आज से ही देशभर में नए दाम लागू हो गए हैं। देश भर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को प्रत्येक महीने की पहली तारीख को रिवाइज किया जाता है। आज दिसंबर की पहली तारीख है और एलपीजी सिलेंडर की कीमत को आज अपडेट किया गया है। कमर्शियल (वाणिज्यिक) एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,797.50 रुपये में मिलेगा।

कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमतों में पिछले माह भी बढ़ोतरी की गई थी। 103 रुपये पिछले महीने कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर में बढ़ाई गई थी। कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमतों में उछाल से रेस्टोरेंट मालिकों, मिठाई बेकर्स इत्यादि को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल (वाणिज्यिक) गैस सिलेंडर की कीमत देश के महानगरों में इस प्रकार है –

कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में नवंबर में 1775.50 रुपये था,जो अब बढ़कर 1796.50 रुपये हो गई है।

कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमत कोलकता में पिछले महीने 1,885.50 रुपये थी,जो अब बढ़कर 1,908 रुपये हो गई है।

कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमत मुंबई में पिछले महीने 1,728 रुपये था,जो अब बढ़कर 1,749 रुपये हो गई है।

कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमत चेन्नई में पिछले महीने 1,942 रुपये थी,जो अब बढ़कर 1,968.50 हो गई है।

देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इज़ाफ़ा नहीं किया गया है,इसकी कीमत स्थिर बनी हुई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत को आज अपडेट किया गया है। जहाँ कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है,वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसका सीधा मतलब निकलता है कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर अपनी पुरानी कीमत 903 रुपये में ही उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *