सलमान खान

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हुए शामिल

मुंबई,4 दिसंबर (युआईटीवी)- कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शामिल हुए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने एक वीडियो साझा किया,जिसमें शादी के दौरान कोरियोग्राफर को सलमान गले लगा रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान ब्लैक शर्ट और डेनिम पहन शादी में शामिल हुए,इस लुक में ‘दबंग’ स्टार बहुत हैंडसम लग रहे थे। धमाकेदार एंट्री के साथ सुपरस्टार इवेंट में शामिल हुए।

क्लिप को शेयर करते हुए मुदस्सर ने कैप्शन में लिखा कि, ” धन्यवाद सर ! यह मेरे लिए एक यादगार पल है। जो हमेशा मेरे दिल में रहेगा।”

सलमान के साथ कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने ‘दबंग’, ‘रेडी’ और ‘बॉडीगार्ड’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रिया किशनचंदानी से कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने शादी की है। शादी की तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कि, “अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी। हम दोनों के परिवारों की ओर से हमारे सभी प्रियजनों और दोस्तों के प्यार और समर्थन के लिए आभार। दुआओ में हमेशा याद रखना।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *