राजनाथ सिंह

भाजपा को 2024 में पहले से अधिक सीटें मिलेंगी : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली,4 दिसंबर (युआईटीवी)- भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें मिलने की उम्मीद जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में अधिक सीटें मिलेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी और एनडीए सहयोगी 2024 लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतेंगे।

3 दिसंबर को पाँच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम आए। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस का सफाया कर सत्ता पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है और मध्य प्रदेश पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस चुनाव परिणाम के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टिप्पणी की कि भाजपा 2024 के आमचुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *