मुंबई,8 दिसंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के नए एपिसोड में शिरकत की। जहाँ उन्होंने अपनी पत्नी को शादी से ठीक एक दिन पहले प्रपोज करने की बात का खुलासा किया।
हाल ही में बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज़ हुई,जिसके लिए उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कॉफी विद करण सीजन 8 के नवीनतम एपिसोड में विक्की कौशल ने शादी से एक दिन पूर्व कैटरीना कैफ को प्रपोज के पीछे एक चौंकाने वाला कारण बताया।

9 दिसंबर, 2021 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बँध गए। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरे हर किसी को चौंका दिया था। भले ही इस पावर कपल पर आज लाखों लोग जान छिड़कते हैं। लेकिन हर कोई उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों को जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। इसी बीच विक्की ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने कैटरीना को प्रपोज किया था ?
कॉफी विद करण सीजन 8 के नवीनतम एपिसोड में कियारा आडवाणी के साथ आए कैटरीना के पतिदेव विक्की कौशल ने बताया कि शादी से ठीक 1 दिन पहले उन्होंने अपने इश्क का इजहार किया था। कॉफी काउच पर बैठे विक्की कौशल ने कहा कि, “वह हमारा शादी का वेन्यू था,जहाँ मैं कैटरीना के लिए एक प्यारा सा डिनर नाइट प्लान किया था। सभी ने मुझसे कहा था कि अगर मैं कैटरीना को प्रपोज नहीं करूँगा तो जिंदगी भर मुझे यह सुनने को मिलेगा,तो मैं दोस्तों के वेडिंग वेन्यू पर पहुँचने से पहले प्रपोज कर दिया था। वह नाटकीय प्रपोज था। यह पहले से अच्छी तरह से योजनाबद्ध नहीं था। ये बिल्कुल अंतिम क्षण पर हुआ था।”
