मुंबई,9 दिसंबर (युआईटीवी)- संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ हिंसात्मक दृश्यों के वजह से विवादों में घिरती जा रही है। ये विवाद अब राज्यसभा तक पहुँच गया है। रणबीर कपूर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में फिल्म को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म में महिलाओं को लेकर दिखाया गया व्यवहार और हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में हिंसात्मक दृश्यों और स्त्री द्वेष को को सही ठहराया गया है,जो की “शर्मनाक” है।
फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाए गए हैं हिंसात्मक दृश्यों पर विवाद उत्पन्न होते जा रहे हैं,जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने फिल्म ‘एनिमल’ पर और फिल्म इंडस्ट्री पर संसद में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसे देखकर हम बड़े हुए हैं। सिनेमा देखकर और युवा काफी प्रभावित होते हैं। आजकल कुछ इस तरह के फिल्में आ रही हैं ,अगर आप शुरू करें कबीर से लेकर पुष्पा और अभी एक फिल्म चल रही है ‘एनिमल’। मैं आपको कह नहीं पाऊँगी कि मेरी बेटी के साथ बहुत सारी बच्चियाँ थी,जो कॉलेज में पढ़ती हैं। सेकंड ईयर में पढ़ती है। वह आधी फिल्म में रो कर हॉल से उठकर चली गई।”

एनिमल के साथ-साथ उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। आगे उन्होंने कहा कि,”आखिर इतनी हिंसा और इतना क्रूरता दिखाने की आवश्यकता ही क्या है। मुझे ये सब उचित नहीं लगता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ इस तरह की चीज फिल्मों में दिखाना मुझे ठीक नहीं लगता। फिल्म ‘कबीर सिंह’ ही देख लीजिए,किस तरह वह अपनी वाइफ के साथ व्यवहार करता है। लोग और समाज इस प्रकार के फिल्मों का समर्थन भी करते हैं और उचित बताते हैं। यह सोचने वाला विषय है। इन फिल्मों का,इन हिंसात्मक दृश्यों ,इन नकारात्मक किरदारों को पेश करने में हमारे आजकल 11वीं और 12वीं के बच्चे पर असर होता है। आजकल 11वीं और 12वीं के बच्चे इन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं। क्योंकि फिल्मों में ये सब देख कर,ये बच्चे भी ये सब सीख रहे हैं। इसलिए समाज में भी हमें इस तरह के हिंसा देखने को मिल रही है।”
कांग्रेस सांसद ने रंजीत रंजन इस तरह के फिल्मों को समाज के लिए एक ‘बीमारी’ बताया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर इस प्रकार के फिल्मों की रिलीज को मंजूरी देने पर सवाल उठाया है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई। जो रोजाना जमकर कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए से अधिक और विश्व भर से 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
