भारतीय पुरुष हॉकी टीम

मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की

केप टाउन,27 जनवरी (युआईटीवी)- मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर अपना अजेय क्रम को जारी रखा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई है। जहाँ भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 से जीत दर्ज की है। इस जीत में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह,अभिषेक और सुमित ने एक-एक गोल किए।

भारत को मैच के शुरुआत में ही दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिली और कप्तान हरमनप्रीत ने कोई गलती न करते हुए एक शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक नेट के पीछे से मारकर पहला गोल हासिल किया और भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी।

अभिषेक ने पहले क्वार्टर के कुछ मिनट पहले मैच के 13वें मिनट में अपने आक्रामक अंदाज में दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को छकाते हुए दूसरा गोल हासिल किया और भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर में कई बार हमले किए। लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया और पूरे संयम से खेली। सुमित ने मध्यांतर के तुरंत बाद एक और फील्ड गोल मैच के 30वें मिनट में हासिल किया और भारत ने 3-0 की बढ़त ले ली।

दक्षिण अफ्रीका ने मध्यांतर के बाद गोल करने में तेजी दिखानी शुरू कर दी,लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने अपनी स्थिति को मजबूत बना ली। तीसरे क्वार्टर में दोनों छोर पर काफी गतिविधियाँ देखने को मिलीं, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

दक्षिण अफ्रीका ने खेल के अंतिम 15 मिनट में गोल करने की अपनी कोशिश जारी रखी,लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और सर्कल में अपनी पकड़ बनाए रखी। भारत ने अंतिम सीटी बजते ही 3-0 से आसान जीत हासिल कर ली।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत 28 जनवरी को अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *