प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर के साथ दोहा में कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली,16 फरवरी (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से दोहा स्थित उनके महल में मुलाकात की और साथ में दोनों ने कई मुद्दों पर बातचीत भी की।

एक अधिकारी ने बताया कि अमीरी पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की दोनों पक्षों ने बातचीत की। दोनों पक्षों के मध्य अंतरिक्ष सहयोग,आर्थिक सहयोग,ऊर्जा साझेदारी,निवेश,शहरी बुनियादी ढाँचे,सांस्कृतिक बंधन,लोगों से लोगों के बीच संबंधों इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

कतर में आठ लाख से अधिक मजबूत भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को धन्यवाद कहा और कतर के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक विस्तृत करने तथा गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।

भारत की शीघ्र यात्रा के लिए अमीर को पीएम मोदी ने आमंत्रण भी दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की भावनाओं पर शेख तमीम ने अपनी ओर से प्रतिक्रिया दिया और उन्होंने भारत की खाड़ी क्षेत्र में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में भूमिका के लिए सराहना की।

अधिकारी ने बताया कि जीवंत भारतीय समुदाय के कतर के विकास में किए गए योगदान के लिए सराहना की गई तथा खाड़ी देश में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी उत्साही भागीदारी की भी सराहना की।

बैठक के उपरान्त प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन अमीरी पैलेस में किया गया।

शेख तमीम के पिता और पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा अल थानी से भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की और उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बधाई दी,जिसने पिछले दशकों में कतर के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। भारत-कतर संबंधों पर दोनों नेताओं ने चर्चा की।

हमद बिन खलीफा अल थानी द्वारा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर की गई व्यावहारिक टिप्पणियों के लिए प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की।

पूर्व अमीर ने भारत और कतर के अटूट बंधन की पुष्टि की,जो आपसी सहयोग और आपसी विश्‍वास का प्रतीक है।

अधिकारी ने बताया कि,उन्होंने भारतीय समुदाय की द्विपक्षीय साझेदारी और कतर के विकास को बढ़ावा देने में निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *