गाजा,22 मार्च (युआईटीवी)- गाजा में फिलीस्तीनियों के मौत का आँकड़ा 32 हजार के करीब पहुँच गया है। इजराइल के हमले में गाजा में अब तक 31,988 लोगों की मौत हो चुकी है। ये जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई है।
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 24 घंटे में 64 फिलिस्तीनियों को इजराइली सैनिकों ने मौत के घाट उतार दिया है,जबकि 92 लोग इस दौरान घायल भी हुए हैं। इजराइल और हमास के बीच जब से संघर्ष शुरू हुआ है,तब से लेकर अभी तक 31,988 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 74,2023 लोग घायल भी हुए हैं।
इजराइली सेना द्वारा चलाई जा रही कार्रवाई में चार दिनों में अब तक 600 फिलिस्तीनियों को अल शाइफा अस्पताल में पकड़ा जा चुका है,जबकि 140 लोगों को मार डाला गया है।
बयान में कहा गया कि,इस दौरान कई तरह के हथियार और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
