नई दिल्ली,24 मई (युआईटीवी)- लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे जोर-शोर से रैलियाँ कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मंडी में दोपहर 1:15 बजे एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लिए रवाना हो जाएँगे। दोपहर 3:30 बजे गुरदासपुर में और शाम 5:30 बजे जालंधर में पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह 11:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव 2024 में अपने पार्टी के समर्थन में वोट के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद झारखंड के जामताड़ा में दोपहर 2:30 बजे और मधुपुर में शाम 4 बजे वह रैली को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कुशीनगर में दोपहर 1 बजे,बलिया में दोपहर 3 बजे और रॉबर्ट्सगंज में शाम 5:05 बजे वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
वहीं महराजगंज में सुबह 11:35 बजे,कुशीनगर में दोपहर 12:50 बजे,देवरिया के पथरदेवा में दोपहर 1:50 बजे,देवरिया के बरहज में दोपहर 3 बजे और गोरखपुर में शाम 4:15 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेता शशि थरूर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
झारखंड के देवघर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक जनसभा को संबोधित करेंगे
पंजाब के नवांशहर में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
