नई दिल्ली,25 जुलाई (युआईटीवी)- ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके देश की पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की इच्छा का स्वागत किया। ब्रिटेन के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिबद्धता जताई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात के बाद एक पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर द्वारा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने एवं उसे और अधिक गहरा बनाने के लिए जो प्राथमिकता दी गई है,मैं उसकी सराहना करता हूँ।
आगे उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन के बीच के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। ब्रिटेन द्वारा पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौता और द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल करने की इच्छा का हम स्वागत करते हैं।
A pleasure to meet UK FS @DavidLammy. Appreciate the priority accorded by PM @Keir_Starmer to broaden and deepen the Comprehensive Strategic Partnership. Remain committed to elevating the ties. Welcome the bilateral Technology Security Initiative and the desire to conclude a… pic.twitter.com/7bGWZuJlOk
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2024
ब्रिटेन में पाँच जुलाई को प्रधानमंत्री स्टॉर्मर की लेबर सरकार सत्ता में आई,उसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री का नई दिल्ली दौरा भारत-ब्रिटेन के मध्य पहली उच्च स्तरीय वार्ता है।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भारत को 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति बताते हुआ कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों की जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत की अर्थव्यस्था में तेजी से बढ़ोतरी आई है और यह देश दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
ब्रिटेन की सरकार ने ब्रिटेन-भारत के साझेदारी के स्थापना पर कहा कि ब्रिटेन-भारत साझेदारी को पुनः स्थापित करने के लिए विदेश मंत्री डेविड लैमी अधिक ध्यान देंगे।
