जकार्ता,27 अगस्त (युआईटीवी)- इंडोनेशिया में एक बार फिर से मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी सादिकिन ने जानकारी दी है कि 2022 से अब तक मंकीपॉक्स के 88 मामले सामने आए हैं।
इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला अगस्त 2022 में दर्ज किया गया था। इसके बाद अब तक मंकीपॉक्स के 88 मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,मंकीपॉक्स के 14 मामले 2024 में ही दर्ज किए गए हैं।
जकार्ता में स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी सादिकिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि,इंडोनेशिया में अभी भी मंकीपॉक्स के मामले नियंत्रण में हैं और इसकी मृत्यु दर कम है,जो भी लोग मंकीपॉक्स के संपर्क में आए थे और बीमार हुए थे,वे सभी अब ठीक हो गए हैं।
मंकीपॉक्स के सबसे अधिक 59 मामले जकार्ता में दर्ज किए गए। इसके बाद 13 मामले पश्चिम जावा में,9 मामले बेंटन में,3 मामले पूर्वी जावा में,3 मामले योग्याकार्ता में तथा 1 मामला रियायू में दर्ज किया गया।
इस दौरान 2,225 व्यक्तियों के लिए इंडोनेशिया की सरकार ने 4,450 वैक्सीन की खुराक तैयार कर रही है। ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। तैयार की जा रही 4,450 वैक्सीन की खुराक में से प्रत्येक व्यक्ति को दो खुराक दी जाएँगी। साल 2023 में 495 लोगों को टीका लगाया गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग नियंत्रण और रोकथाम के अंतरिम महानिदेशक युधि प्रमोनो ने बताया कि, 2022 और 2024 के बीच अधिकतर मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें अक्टूबर 2023 में मंकीपॉक्स के मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है।
राज्य मीडिया के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग नियंत्रण और रोकथाम के अंतरिम महानिदेशक युधि प्रमोनो ने कहा कि,मंकीपॉक्स के अधिकतर संक्रमण यौन संपर्क के माध्यम से हुआ है और 2022 तथा आज के बीच मृत्यु दर कम रही है।
मध्य अफ्रीका में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषणा का ऐलान किया।
