मुंबई,11 नवंबर (युआईटीवी)- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ की दूसरी किस्त ‘पुष्पा 2: द रूल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने कोके लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई हैं। फिल्म से जुड़ी नई अपडेट्स के बीच यह खबर सामने आई है कि इस फिल्म में साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला एक आइटम सॉन्ग पर डांस करती नजर आएँगी। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म में साउथ ब्यूटी श्रीलीला के आइटम सॉन्ग पर डांस करने की जानकारी दी है।
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रीलीला का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह इस फिल्म के एक खास गाने में अपनी धांसू डांस परफॉर्मेंस देंगी। निर्माताओं ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “टीम ‘पुष्पा 2: द रूल’ में डांसिंग क्वीन श्रीलीला का स्वागत करती है,उनका गाना ‘ऑफ द ईयर’ बनने के लिए तैयार है।” इसके अलावा, पोस्ट में यह भी लिखा गया, “यह गाना डांस और संगीतमय आनंद से भरपूर होने वाला है।” फिल्म 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।
Team #Pushpa2TheRule welcomes The Dancing Queen @sreeleela14 on board for the #Kissik Song of the Year❤🔥
This song is going to be a dance feast and a musical delight 💥💥💥
GRAND RELEASE WORLDWIDE ON 5th DECEMBER, 2024.#Pushpa2TheRuleOnDec5th
Icon Star @alluarjun… pic.twitter.com/liaIZQCL3s
— Pushpa (@PushpaMovie) November 10, 2024
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन,रश्मिका मंदाना,श्रीलीला और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलीला ने इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु की जगह ली है,जिन्होंने फिल्म के पहले भाग में “ऊं अंटावा” गाने पर आइटम नंबर किया था।
सुकुमार ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन किया है। साल 2021 में इस फिल्म की पहली किस्त ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म का हर गाना,जैसे- “तेरी झलक श्रीवल्ली” और “ऊं अंटावा”, जबरदस्त हिट हुआ था।
फिल्म के नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का शानदार अंदाज दिखाया गया है, जिसमें वह अपने प्रतिष्ठित किरदार ‘पुष्पा राज’ के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “पुष्पा 2: द रूल के लिए 100 दिन शेष हैं, 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में शानदार बॉक्स ऑफिस अनुभव के लिए तैयार हो जाइए!”
इस फिल्म का लेखन सुकुमार ने किया है और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर के तहत नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम तथा कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
