औगाडौगौ, 24 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| बुर्किना फासो की सरकार ने कुछ बैरकों में गोलीबारी होने की पुष्टि की है, लेकिन सोशल मीडिया पर सेना के कब्जे की जानकारी से इनकार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी औगाडौगौ के बैरक में रविवार तड़के गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी का मकसद अभी समझ नहीं आया है।
