जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

रीनगर, 17 फरवरी (यूआईटीवी/आईएएनएस) | जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान इसी तरह के अनिश्चित मौसम की भविष्यवाणी की है।

श्रीनगर में तीन दिन बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान फिर हिमांक बिंदु से नीचे चला गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0, पहलगाम में शून्य से 4.5 और गुलमर्ग में शून्य से 7.3 नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8, लेह में शून्य से 10.9 और कारगिल में शून्य से 16.6 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में 9.3, कटरा 7.7, बटोटे 2.4, बनिहाल माइनस 0.8 और भद्रवाह 0.7 न्यूनतम दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *