अर्धसैनिक बल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

श्रीनगर, 4 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| श्रीनगर शहर में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हमला श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”

पुलवामा जिले के लजुराह गांव में आतंकवादियों द्वारा दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल करने किए जाने के बाद सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *