सिंगापुर में कोरोना के 3,743 नये मामले

सिंगापुर, 4 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| सिंगापुर में कोरोना के 3,743 नये मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,109,744 हो गई है। ये जानकारी आधिकारिक डेटा से सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दर्ज किए गए नए मामलों में 3,674 स्थानीय और 69 बाहरी मामले शामिल हैं।

वर्तमान में, अस्पतालों में कुल 507 मामले हैं, जिनमें से 21 मामले गहन देखभाल इकाइयों में भर्ती हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,276 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *