गोंडा, 13 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके घर में पड़ा मिला।
बुजुर्ग दपंति की पहचान 75 वर्षीय जाकिर मोहम्मद और 70 वर्षीय नंका के रूप में हुई। दोनों बेलभरिया के बाहरी इलाके में एक घर में अकेले रहते थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव राज ने कहा कि जाकिर मोहम्मद और उनकी पत्नी नंका पर अज्ञात लोगों ने सुबह उस वक्त हमला किया, जब वे सो रहे थे।
उनके शव को देख ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने उन पर किसी भारी चीज से हमला किया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एएसपी ने कहा कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
