टॉय गन दिखाकर फरार होने वाले केरल के ड्रग पेडलर से पूछताछ करेगी कर्नाटक पुलिस

बेंगलुरु, 9 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- केरल के मछली व्यापारी से ड्रग पेडलर बने एक आरोपी को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह ड्रग पेडलर टॉय गन दिखाकर पुलिस के सामने भाग निकला था। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। घटना की पुष्टि दक्षिण पूर्व डीसीपी डॉ सी.के. बाबा ने की है। आरोपी की पहचान जाफर के रूप में हुई है और पुलिस ने उसके कब्जे से टॉय गन भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब केरल से पुलिस की एक टीम जाफर को गिरफ्तार करने के लिए बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में पहुंची। इस दौरान वह पुलिस को टॉय गन से डराकर भागने में सफल रहा।

बाद में, केरल पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही और जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि उसने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया वह एक खिलौना है।

कर्नाटक पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जाफर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ केरल में रहता है। पैसों के लालच में उसने ड्रग्स तस्करी शुरू की। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो वह बेंगलुरु भागने में सफल रहा और एचएसआर लेआउट में रहने लगा।

केरल पुलिस ने आरोपियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने और फरार होने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने कहा कि वे बेंगलुरु में उसके नेटवर्क की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *