क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन एससीओ आज से शुरू, चीन व पाकिस्तान के साथ बातचीत पर सस्पेंस

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- उजबेकिस्तान में गुरूवार से शुरू हो रहे शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के शाहबाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय बैठकों पर विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने अभी अधिकारिक घोषणा करने से इनकार किया और समय अनुसार आधिकारिक जानकार देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समरकंद जाने से पहले विदेश सचिव ने प्रेसवार्ता में बोले, प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठक के लिए उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिलेंगे और सम्मेलन के दौरान मैं उनकी अन्य द्विपक्षीय बैठक भी होंगी। लेकिन विदेश मंत्रालय ने विवरण को साझा कार्यक्रम के साथ-साथ करने की बात कही है।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में विदेश सचिव ने कहा हम आपको कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते रहेंगे। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी उस महत्व को दिखाता है जिससे अब भारत एससीओ और उसके महत्वपूर्ण कारण से जोड़ता है।

विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक के लिए आज शाम मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे। पीएम करीब 24 घंटे समरकंद में रहेंगे। पीएम कल सुबह शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन में आमतौर पर 2 सत्र होते हैं – प्रतिबंधित सत्र, केवल एससीओ सदस्यराज्यों के नेता व अधिकारी भाग लेंगे और फिर एक विस्तारित सत्र, जिसमे कर्ता धर्ता और विशेष आमंत्रितों की भागीदारी शामिल है।

एससीओ शिखर सम्मेलन की चर्चा में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के सुधार और विस्तार, क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति, क्षेत्र में हमारे सहयोग, संपर्क को मजबूत करने और क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने सहित शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *