Permanent Indian residents can now be part of Canadian military.

स्थायी भारतीय निवासी अब कनाडा की सेना में हो सकते हैं शामिल

टोरंटो, 14 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| कनाडा में रह रहे स्थायी भारतीय निवासी अब वहां की सेना में शामिल हो सकते हैं। यह घोषणा कनाडाई सशस्त्र बल (सीएएफ) ने की है। खबरों के मुताबिक कनाडाई सेना में हजारों पद रिक्त हैं। उन पदों को भरने की कवायद की जा रही है।

गौरतलब है कि 2021 तक कनाडा में आठ मिलियन से अधिक अप्रवासी थे यानी कुल कनाडाई आबादी का लगभग 21.5 प्रतिशत।

पिछले साल लगभग 1 लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बन गए। देश ने रिकॉर्ड 405,000 नए अप्रवासियों को शरण दिया।

कनाडा में 2022 और 2024 के बीच एक लाख से अधिक नए आप्रवासियों के स्थायी निवासी बनने की संभावना है।

एक गैर-लाभकारी संस्था रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट ऑफ नोवा स्कोटिया के अनुसार, स्थायी निवासी पहले केवल कुशल सैन्य विदेशी आवेदक (एसएमएफए) प्रवेश कार्यक्रम के तहत पात्र थे।

सीआईसी न्यूज ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विभाग (डीएनडी) नीति में बदलाव के संबंध में आने वाले दिनों में एक औपचारिक घोषणा कर सकता है।

मार्च में कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने कहा था कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परि²श्य के बीच सीएएफ को बढ़ने की जरूरत है।

सितंबर में सीएएफ ने सेना में हजारों खाली पदों को भरने के लिए की बात कही।

टोरंटो स्टार ने बताया कि कनाडा में लगभग 12,000 स्थाई सैनिक हैं।

हाल ही में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने घोषणा की थी कि वे अपनी ‘पुरानी भर्ती प्रक्रिया’ को बदल रहे हैं ताकि 10 वर्षों से कनाडा में रह रहे विदेशी भी आवेदन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *