संजय मल्होत्रा ने राजस्व सचिव का पदभार संभाला

संजय मल्होत्रा ने राजस्व सचिव का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव का पदभार संभाल लिया। इस कार्यभार से पहले, मल्होत्रा वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे।

वह राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आईआईटी-कानपुर के पूर्व छात्र हैं।

मल्होत्रा के पास प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री भी है।

वह बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।

30 नवंबर को तरुण बजाज के सेवानिवृत्त होने के बाद मल्होत्रा ने राजस्व सचिव का पदभार संभाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *