न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अगले माह छोड़ देंगी पद

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अगले माह छोड़ देंगी पद

वेलिंगटन, 19 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को घोषणा की कि वह छह साल तक सत्ता में रहने के बाद अगले महीने पद छोड़ देंगी। अर्डर्न, 37 साल की उम्र में 2017 में प्रधानमंत्री चुनी गईं थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण बताया।

वह 7 फरवरी तक लेबर पार्टी के नेता के रूप में पद छोड़ देंगी। उसके बाद उनकी जगह किसी अन्य को पीएम चुना जाएगा।

न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *