Tanzania, Unicef launch campaign to end child marriage

तंजानिया में एक साल में नौ हजार से अधिक स्कूली लड़कियां हुईं गर्भवती : अधिकारी

दार एस सलाम, 1 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| तंजानिया की राजधानी डोडोमा में एक अधिकारी ने संसद को बताया कि जनवरी 2021 और जनवरी 2022 के बीच तंजानिया की 9,011 स्कूली लड़कियां गर्भवती हो गईं। शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी उप मंत्री ओमेरी किपंगा ने मंगलवार को कहा कि 9,011 गर्भवती लड़कियों में से 1,554 प्राथमिक विद्यालयों में और 7,457 माध्यमिक विद्यालयों में थीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार किपंगा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की 1692 लड़कियों को बच्चे को जन्म देने के बाद स्कूल में बहाल कर दिया गया।

उन्होंने सदन को बताया, सरकार अभी भी उन प्राथमिक विद्यालय की लड़कियों की संख्या का आकलन कर रही है जिन्हें बच्चे को जन्म देने के बाद बहाल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *