अमेरिका के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर नंगे पैर चले राम चरण, वीडियो वायरल

अमेरिका के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर नंगे पैर चले राम चरण, वीडियो वायरल

हैदराबाद, 21 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- अभिनेता राम चरण को मार्च में आयोजित होने वाले ऑस्कर 2023 से पहले कथित तौर पर अमेरिका के लिए रवाना होते हुए हवाईअड्डे पर नंगे पैर चलते देखा गया। एक वीडियो में दिखाया गया है कि राम काले रंग का कुर्ता, पायजामा पहने हुए हैं और काले मास्क के साथ स्टॉल पहने हुए हैं। कथित तौर पर राम अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं, 41 दिनों का उपवास जो संयम और तपस्या के महत्व पर प्रकाश डालता है।

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की महान कृति ‘आरआरआर’ के राम और जूनियर एनटीआर पर फिल्माए गए गीत ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर नामांकन अर्जित किया है। ट्रैक को पहले इस साल की शुरूआत में गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए केरल में सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले भक्तों को 41 दिनों के उपवास का पालन करना अनिवार्य है। भक्तों को तुलसी या रुद्राक्ष से बनी माला पहननी होती है और इस अवधि के दौरान दाढ़ी या बाल नहीं कटवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *