वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिख रहा असर, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी

नोएडा, 24 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताई जा रही है। इसका असर आज पूरे दिन रहने की उम्मीद है। वहीं इन बादलों के बीच से हल्की धूप भी निकली है। आसमान में बादल छाने से तापमान में कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह बादल छाने के बाद दोपहर को हल्की बदली छाई रही। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं वातावरण में नमी की मात्रा 45 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। धूप और बदली का ये मौसम दिन भर रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी बादल छाने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होगा। और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

फिलहाल नोएडा का मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *