इबिजा (स्पेन), 12 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- स्पेन महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए एक मैत्री अभ्यास मैच में चीन को 3-0 से हरा दिया।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन की जीत में तेरे एबेलीरा, एथेनिया डेल कैस्टिलो और अल्बा रेडोन्डो ने गोल दागे। चीन ने भी कुछ मौके बनाये लेकिन उसकी फिनिशिंग कमजोर साबित हुई।
स्पेन ने पांच दिन पहले नॉर्वे को 4-2 से हराया था।
